धमतरी

50 परिवारों को बेघर करने के विरोध में ग्रामीणों ने हल्ला बोला
23-Dec-2022 3:50 PM
50 परिवारों को बेघर करने के विरोध में ग्रामीणों ने हल्ला बोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 दिसंबर। भरदा
में 60 साल पुराने झोपडिय़ों को तोडक़र सडक़ बनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद जेसीबी को वापस लौटा दिया गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत में प्रदर्शन कर तत्काल गरीबों की आवास को उजाडऩे से रोकने की मांग की।

गुरुवार को फरियाद लेकर जिला पंचायत पहुंचे मगरलोड ब्लॉक के भरदा के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से 40 परिवारों के घरों, बाड़ी को उजाड़ कर मनरेगा योजना के तहत सडक़ बनाने की तैयारी की गई हैं। इसके लिए बुधवार को पंचायत की ओर से जेसीबी बुलाकर कार्रवाई शुरू की,लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद कार्रवाई दल को वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीण चैतराम साहू, मिश्रीलाल साहू,नारद साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से जिन घरों तो तोडक़र मनरेगा से बनाने की कोशिश की जा रही है, वहां सडक़ निर्माण का कोई तुक नहीं है। जबकि यह परिवार पिछले 60 सालों से निवासरत हैं। शासन से पट्टे की भी मांग की गई हैं। ग्रामीण लोमसिंह साहू, पीलाराम साहू, डिगेश्वर, हुलसी साहू, रमशील बाई ने कहा कि एक ओर भूपेश सरकार गांव और गरीबों के हित में काम करने का दंभ भरते हैं, वहीं दूसरी ओर भरदा में ग्रामीणों का ही मकान तोडक़र उन्हें बेघर किया जा रहा है। उन्होंने यदि ग्रामीणों का घर उजाड़ा गया तो वे सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे। मौके पर चमेली, उत्तरा, मोतीराम साहू, राकेश कुमार, तुमेश्वर साहू, विजय कुमार, रामूलाल, पूर्णिमा आदि शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट