धमतरी

पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने दिल्ली में पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
11-Dec-2022 3:38 PM
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने दिल्ली में पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 दिसम्बर।
दिल्ली के रामलीला में आयोजित न्याय अधिकार धमतरी जिला ओबीसी नेता शामिल हुए। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में 6 से 8 दिसंबर तक रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित न्याय अधिकार महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ से धमतरी, कांकेर, चारामा, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित बस्तर से लगभग 2 सौ ओबीसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ओबीसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी जोश के साथ अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोलकर प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल से प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि देश में होने वाली आर्थिक एवम सामाजिक जनगणना में ओबीसी का कालम नहीं होने से की वजह से ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या व किसी प्रकार का दस्तावेज प्रमाणित नहीं हो पाता, जिस कारण ओबीसी को अपनी आबादी के आधार पर समाज को अधिकार लेने में कानूनी प्रक्रिया पर कई प्रकार की दिक्कतें आती है, और देश व अपने अपने प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में ओबीसी को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता, इन्हीं सभी समस्याओं को दूर करने व सभी वर्ग को अपना-अपना अधिकार मिले इसी उद्देश्य को लेकर भविष्य में होने वाली जनगणना की प्रपत्र में ओबीसी का कालम जोडक़र जातीय जनगणना कराने कहा गया, तथा पिछड़ा वर्ग के हित में विभिन्न बिंदुओं पर मांग पत्र दिया गया।

जिला अध्यक्ष अंगेश हिरवानी वा प्रदेश के लीलाराम साहू संरक्षक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, देश की सरकार ने आजादी के बाद जंगल में पलने वाले शेर, भालू, बंदर विभिन्न प्रकार जानवरों का सर्वे करवाया, लेकिन आजतक कोई भी सरकार ने ओबीसी का जनगणना नहीं करवाया इससे साफ होता है कि नियत साफ नही हैं।

जिला उपाध्यक्ष वेदराम साहू ने कहा, जातिगत जनगणना ओबीसी का नहीं होने के कारण हमारे वर्ग के बच्चों को शिक्षा नौकरी में काफी दिक्कतों एवं भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इस दरमियान भागवत वैष्णव, गंगाराम बघेल, देवकरण जैन, धनीराम यादव, पूर्णेश्वर साहू, प्रेम सिंह विश्वकर्मा, सत्यनारायण साहू, नूतन साहू, घुराऊ राम साहू कार्यकर्ता शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट