धमतरी

छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए कराटे कक्षा शुरू गोरेगांव-अमाली स्कूल में विशेष प्रशिक्षण
06-Dec-2022 3:16 PM
छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए कराटे कक्षा शुरू गोरेगांव-अमाली स्कूल में विशेष प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 दिसंबर।
संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत माध्यमिक शाला गोरेगांव, अमाली, फरसियां, टेंगना के छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन के लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षक प्रियंका सोन द्वारा कराटे कक्षा का शुभारंभ किया गया है। खासकर छात्राओं को किस तरह सेल्फ डिफेंस करना चाहिए इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
के.पी.साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र अमाली ने कहा कि स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा कराटे प्रशिक्षण का भी विशेष महत्व है। जिसमें वर्तमान समय को देखते हुए आज की आवश्यकता बन गई है। स्कूल में पढऩे वाले छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए कराटे की विशेष आवश्यकता होती है। 
आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रियंका सोनू ने कहा है कि आत्मरक्षा पर कानून में विशेष प्रावधान है। सामान्यत: आत्मरक्षा का उपयोग केवल तत्काल खतरे के जवाब में किया जाता है। आत्मरक्षा के लिए लड़कियों का छात्रों को दांवपेच तथा आघात पहुंचाने की कला सिखाई जाती है। जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट का एक समान उद्देश्य खुद की या दूसरों की सारी खतरे से रक्षा करना सिखाना है ना सिर्फ आत्मरक्षा की जा सकती है। बल्कि इसे कैरियर विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है। गोरेगांव स्कूल के सभी छात्राएं मन लगाकर कराटे प्रशिक्षण में रुचि दिखा रहे हैं। प्रशिक्षण 30 दिसंबर तक चलेगा।
उक्त अवसर पर प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू, राधेलाल साहू, मनोज कुमार गंजीर का विशेष योगदान मिल रहा है।


अन्य पोस्ट