धमतरी

करवा चौथ आज, सोलह शृंगार खरीदने दिनभर रही खरीददारों की भीड़, चंद्रोदय रात 8.10 बजे
13-Oct-2022 2:57 PM
करवा चौथ आज, सोलह शृंगार खरीदने दिनभर रही खरीददारों की भीड़, चंद्रोदय रात 8.10 बजे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 अक्टूबर।
  अपने पति की दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत इस साल आज रोहिणी नक्षत्र के विशेष संयोग में मनाया जाएगा। इसे लेकर सुहागिन महिलाओं ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। देर शाम भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर चंद्र देव को अर्ध्य देने के बाद पति के हाथों मीठा जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेगी। शास्त्रों में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व बताया गया है।

ज्योतिषियों के मुताबिक सभी नक्षत्रों में रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में अपनी मनोकामना को लेकर किया गया पूजा-अर्चना कभी निष्फल होता है। इस संयोग में करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्यों ने भी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है।

30 से 80 में बिकेगी एक माला, गरजा 100 रुपए में
गुरुवार को 30 से 80 में एक माला बिकेगा। वहीं गरजा 50 से 100 रुपए तक में मिल जाएगा। सामान्य दिनों में बड़े गेंदा के एक माला का रेट 40 से 60 रुपए तक है। सीजन में रेट बढ़ जाता है। व्यापारियों का तर्क है कि माला में और भी कई रंग के फूल लगे होते है। एक माला बनाने में लगभग 400 ग्राम फूल की खपत होती है। छंटाई भी करनी पड़ती है। कई खराब निकलते हैं।
 

बन रहा ग्रहों का विशेष संंयोग
इस समय शनि, बुध और गुरु अपनी स्वराशि में स्थित हैं। सूर्य और बुध भी एक साथ विराजमान हैं। जिससे बुधादित्य योग का भी बन रहा है। 13 अक्टूबर को लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। इस योग के बनने से पति-पत्नी का रिश्ता और विश्वास मजबूत होगा। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। जिससे की गई प्रार्थना जल्द स्वीकार होगी। 

 


अन्य पोस्ट