धमतरी
शहर से लेकर गांव तक छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की धूम, बच्चे, बड़े के साथ महिला, बुजुर्ग भी दिखा रहे दम
छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक के लिए शहर से लेकर गांव तक उल्लास है। बच्चे, बड़ों के साथ महिलाएं व बुजुर्ग गांवों में भौंरा, बाटी, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद जैसे पारंपरिक खेलों में शामिल हो रहे है। शहर के स्टेशनपारा में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं कराईं गईं। वहीं बरारी में युवतियों ने ऊंची कूद में खूब छलांग लगाई।
नगरी के रतावा में महिलाएं साड़ी पहनकर कबड्डी में उतरीं। छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिता की शुरूआत 6 अक्टूबर से हुई है, जो 11 अक्टूबर तक चलेगी। गांव-गांव में रस्साकसी, फुगड़ी, लंगड़ी, गेड़ी व 100 मीटर दौड़ जैसे 14 प्रकार के खेलों की स्पर्धाएं कराई जा रहीं हैं। बच्चों ने फुगड़ी व रस्साकसी में जोर अजमाया। महिलाएं, बुजुर्ग व युवतियां कबड्डी, खो-खो व गेड़ी चढक़र खूब आनंद उठाया। खेलों में भाग लेने गांव के बच्चों से लेकर बड़ों में जबरदस्त उत्साव है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर से प्रतियोगिता शुरू हुई, इस प्रतियोगिता में उम्र का बंधन नहीं है। इस वजह से महिलाओं में भी खूब उत्साह है। वे साड़ी पहनकर ही कबड्डी खेल रही हंै।
3 आयु वर्गों में हो रहे 14 खेल
खेल प्रतियोगिता 3 आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है। पहला 18 साल की आयु तक, दूसरा 18 से 40 साल तक और तीसरा 40 साल से अधिक आयु के महिला, पुरूष दोनों वर्ग में शामिल हो रहे है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में शामिल खेलों ने लोगों की बचन की यादें लौटा दी। महिलाओं ने बिल्लस, कबड्?डी और गेड़ी में रुझान दिखाया है।


