धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 सितंबर। जिले में गणेशोत्सव अब समापन की ओर है। इस साल 10 सितंबर को विसर्जन झांकी निकलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अफसरों ने शहर के जनप्रतिनिधियों व गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। एएसपी ने कहा कि रात 10 बजे के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। छोटी-बड़ी मूर्तियां रुद्रेश्वर महादेव घाट में ही विसर्जित होगी।
बैठक में गणेश विसर्जन को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाने जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। सुझाव लिया गया। सभी गणेश उत्सव समिति द्वारा एक ही दिन गणेश विसर्जन करने, डीजे धुमाल बजाने पर एसडीएम से अनुमति मिले, बगैर अनुमति डीजे बजाने पर समितियों पर कार्यवाही होगी। डीजे के ध्वनि वातावरण का मानक समय - सीमा 10 ष्ठक्च्र - 75 ष्ठक्च्र से अधिक नहीं होगा। नियम तोडऩे पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। गणेश विसर्जन पर जाने वाले लोग रोड के एक ही किनारे पर जाएंगे। सभी गणेशोत्सव समिति विसर्जन के दौरान वालेंटियर्स नियुक्त करेंगे। किसी भी गणेश उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा हाथ में चाकू, डंडा, तलवार लेकर नहीं चलेंगे। शराब सेवन कर विसर्जन के लिए जाने वाले लोगों को विसर्जन कुंड के समीप नहीं जाने देंगे। सभी गणेश उत्सव समिति के सदस्य एक अध्यक्ष, 1 वालेंटियर्स नियुक्त करेंगे, जिनके द्वारा किसी भी विवाद की स्थिति में अपने समिति के लोगों को नियंत्रित करेंगे। कोई भी गणेश उत्सव समिति रात्रि 10 बजे के बाद विसर्जन के लिए नहीं जाएंगे। सभी छोटी बड़ी गणेश का विसर्जन के लिए रुद्री डैम में विसर्जन कुंड बनाया गया है। रुद्री डैम ही विसर्जन करेगे। गंगरेल डैम नहीं जाएंगे। विसर्जन के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल ड्यूटी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों को सूचित करने। बैठक में उपस्थित सभी गणेश उत्सव के सदस्यों को गणेश समिति के जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फार्म वितरण किया गया है। हिन्दू संगठन द्वारा आपातकालीन स्थिति के लिए गांधी मैदान में पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाने सुझाव दिया गया। बैठक में एएसपी मेघा टेंभुरकर, डीएसपी यातायात मणिशंकर चन्द्रा, सारिका वैध, रक्षित निरीक्षक केदेव राजू, कोतवाली टीआई शेर सिंह बंदे सहित श्री राम हिन्दू संगठन सहित शहर के विभिन्न गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।


