धमतरी

गरियाबंद से लौटे 3 दंतैल, फसल को पहुंचा रहे नुकसान
11-Aug-2022 3:20 PM
गरियाबंद से लौटे 3 दंतैल, फसल को पहुंचा रहे नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 अगस्त।
गरियाबंद वापस लौटा 3 दंतैल हाथियों का दल वापस धमतरी आ गया है। अब नगरी ब्लॉक के जंगल क्षेत्रों को छोडक़र मगरलोड ब्लाक के जंगलों में पहुंच गया है, जो किसानों के धान फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे किसानों को भारी नुकसान है।
हाथियों के पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इधर हाथियों पर निगरानी रखने वन विभाग की टीम तैनात है। आज सुबह 3 दंतैल हाथियों का दल मगरलोड ब्लाक के कक्ष क्रमांक 20 के जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहे है। वन परिक्षेत्र उत्तर सिंगपुर के ग्राम रेंगाडीह, परसाबुड़ा, जलकुंभी, राजाडेरा समेत आसपास के गांवों में 3 दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं, इससे ग्रामीणों व किसानों में दहशत है।
 

3 साल से हाथियों का आने-जाने का सिलसिला
करीब 3 साल से हाथियों का आने-जाने का सिलसिला चल रहा? है। कहीं चंदा हाथी, तो कभी सिकासेर दल जिले में दस्तक देकर जंगलों  रहे है। इन हाथियों ने अब तक 6 लोगों की जान ले चुकी है। इनमें 5 मौतें इसी साल हुई है। वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर रखे है। किसी भी हाथी का लोकेशन ट्रेस? करने कॉलर आईडी नहीं लगा है, इसलिए वन विभाग की टीम को इनकी लोकेशन ढूंढने में ज्यादा परेशानी हो रही है। मल-मूत्र व पैरों के निशान के आधार पर ही हाथियों की निगरानी हो रही है। अच्छी बात यह भी है कि सभी हाथी सुरक्षित है।
सिकासेर दल अरसी कन्हार रेंज पर  
32 हाथियों का सिकासेर दल असली कन्हार रेंज में है। यह सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व में है। वन विभाग द्वारा अरसीकन्हार, संतबाहरा, खालगढ़, खल्लारी, बोईरगांव, गादुलबाहरा के आसपास के जंगल में विचरण करने की जानकारी दी है।  

 


अन्य पोस्ट