धमतरी

बाबा बैद्यनाथ में जलाभिषेक कर लौटा 111 काँवरियों का जत्था
24-Jul-2022 2:57 PM
बाबा बैद्यनाथ में जलाभिषेक कर लौटा 111 काँवरियों का जत्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 जुलाई।
सावन महोत्सव में इस बार बाबा बैद्यनाथ, बासुकीनाथ, कांशी विश्वनाथ, गंगा मैया प्रयागराज, अजगैबीनाथ, अयोध्या, गयाजी, बोधगया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कर 111 काँवरियें वापस लौट आए हैं।
बोल बम सेवा समिति कुरूद की अगुवाई में सावन महोत्सव 2022 के तहत इस बार ट्रेन की जगह सडक़ मार्ग से श्रद्धालुओं को लेकर देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल की यात्रा पर रवाना हुए थे।

12 दिनों की धार्मिक यात्रा से लौटे बोल बम सेवा समिति प्रमुख भानु चंद्राकर ने बताया कि 22 वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए इस बार बसों में सवार होकर 111 कांवरियों का दल ने अपनी यात्रा पूरी की। श्रावण महोत्सव के दूसरे दिन विश्व प्रसिद्ध गयाजी धाम भगवान विष्णुजी के पद चिन्ह मंदिर एवं माता सीता के द्वारा सूर्यवंशी राजा दशरथ जी के परिजनों के पिंड दान फागुन नदी घाट में तर्पण का वास्तविक दृश्य का दर्शन  किया। तीसरे दिन सुल्तान गंज उत्तर वाहिनी गंगा नदी से जल लेकर 105 किमी की पद यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ मे जलाभिषेक करके सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि, कांशी विश्वनाथन की यात्रा में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव का दर्शन किया।

यात्रा को सफल बनाने में सुभाष अग्रवाल नंद आमदे  अश्वनी ठाकुर, बसंत, बल्ला साहु, प्रकाश चैनवानी, राजेश कंडऱा, तुलाराम चन्द्राकर, प्रभात बैस, रवि चुनमुन , सुरेखा चन्द्राकर, पद्मिनी ठाकुर, श्वेता सिंह, निकिता राजपूत, मीणा, कस्तूरी चन्द्राकर, गौरी यादव, गीता कोसरिया, कांता, बिमला, बादल चन्द्राकर, चैतन्य गिरी गोस्वामी, अनिरुद्ध देवांगन, विष्णु सोनवानी, खिरीराज साहु, चेतन सिन्हा, नेमी बैस, खुबलाल चन्द्राकर, कन्हैया यादव, भूखन सेन आदि सदस्यों का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट