धमतरी

मुमुक्षु सिद्धी नाहर ने की संयम पथ अपनाने की घोषणा
07-Jul-2022 5:04 PM
मुमुक्षु सिद्धी नाहर ने की संयम पथ अपनाने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 जुलाई। 
ग्राम गातापार की मुमुक्षु सुश्री सिद्धी नाहर ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम पथ अपनाने की घोषणा की है। उन्होंने मन में जागे वैराग्य भाव को समझ साध्वी बनकर धर्म की प्रभावना करने की इच्छा जताते हुए, जयनगर के आचार्य रामेश को मन की बात बताई तो गुरु ने दीक्षा की स्वीकृति प्रदान की।

धमतरी जिला एवं कुरुद जनपद के ग्राम बोरझरा- गातापार निवासी किशोर ललिता नाहर की पुत्री तथा तारादेवी जमुना लाल नाहर की सुपौत्री की इस घोषणा के बाद साधुमार्गी जैन संघ के साथ श्री संघ ने हर्ष जताते हुए मुमुक्षु का बहुमान किया। पारख़ परिवार और जैन श्री संघ भखारा ने गातापार, बोरझरा, कोर्रा,पचपेड़ी,धमतरी, डौंडी लोहारा, गुण्डरदेही, रायपुर, दुर्ग के साधार्मिक जनों की उपस्थिति में मुमुक्षु सिद्धी का नागरिक अभिनंदन करते हुए साध्वी जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

भखारा जैन समाज द्वारा आरके फ्यूल्स से शोभायात्रा बरघोड़ा निकल मंगलम निवास में स्वागत, नृत्य,गीत, संगीत,आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुश्री सिद्धि ने बताया कि यह स्थान उसके लिए महत्वपूर्ण है। यहां बचपन बीता,शिक्षा हासिल की और अब मन में दीक्षा के भाव उत्पन्न हुए।

भखारा के हरख जैन पप्पू ने बताया कि मुमुक्षु सिद्धी की दीक्षा आगामी 3 अगस्त को उदयपुर राजस्थान में होगी।
 


अन्य पोस्ट