धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 24 मार्च। भोले-भाले छत्तीसगढिय़ों को झूठे वायदों में भरमा कर पिछला चुनाव जीतने वाली कांग्रेस तीन साल बाद भी शराबबंदी, बेरोजग़ारी भत्ता, नियमितिकरण जैसे कई वायदे पूरे नहीं कर पाईं है, अपनी इन्हीं हरकतों के कारण कांग्रेस आज दो राज्यों में सिमट गई है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ठान लें तो आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त किया जा सकता है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष एवं सिर्री भाजपा मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर ने पार्टी कार्यसमिति की बैठक में कही।
बुधवार को कुरुद विधानसभा अंतर्गत सिर्री भाजपा मंडल में वरिष्ठ पार्टी नेताओं शक्ति केन्द्र प्रभारियों और बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश सदस्य कमलेश ठोकने ने भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जि़ला उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने संगठन को और मज़बूत करने के लिए किए जाने वाले जतनों के बारे में विस्तार से समझाया। पूर्व जि़ला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने भी कार्यकर्ताओं को प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए एकजुट होने का पैगाम दिया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्य वक्ता एवं मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से आमजन और क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि त्रस्त हो गये है, वर्तमान में कांग्रेसी देश प्रदेश की चिंता छोड़ आपसी अंतर्कलह में उलझे हैं, जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपनी निति और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर अभी-अभी चार राज्यों में चुनाव जीत कर साबित किया है कि सही मायने में भाजपा ही देश सम्हाल सकतीं है। श्री चन्द्राकर ने अंत में सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प दिलाया।
मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू ने सभी शक्तिकेन्द्रों में 11 से 20 अप्रेल तक समयदानी विस्तार को और आईटी सेल प्रमुखों के दौरा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं पार्टी कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथों में ले जाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जागेश्वर साहु, चैतन्यगिरी गोस्वामी, झागेश्वर ध्रुव, सुनील गायकवाड़, देवेंद्र साहू, रश्मि साहू, त्रिलोचन साहु, बीसेलाल, ठाकुरराम, जीवन लाल, नोमेश साहु, नरेन्द्र ध्रुवंशी, अमरजीत गुरूदत्ता, जयमित्र साहु, मंशाराम, दीपक चन्द्राकर, महेश साहु, शुभम बघेल, सेवकराम , कमलनारायण, जागेश्वर सिन्हा, उत्पल कुमार, नरसिंह, खिलावन साहू आदि उपस्थित थे।


