धमतरी

भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की एग्री-स्टेक पंजीयन समय वृद्धि की मांग
18-Nov-2025 4:49 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से की एग्री-स्टेक पंजीयन समय वृद्धि की मांग

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कुरूद, 18 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर किसान भाइयों को एग्री-स्केट पंजीयन समय अवधि 30 नवंबर तक  बढ़ाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री निवास पर सीएम से हुई मुलाकात में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय से निवेदन किया कि एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर तक किया जाए, ताकि बहुत से किसान भाई अपना पंजीकरण से पिछड़ चुके है तथा इस पंजीयन में तकनीकी त्रुटिया काफी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्केट पंजीयन नही करा पाए है जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित ना होना पड़े।
इस पर मुख्यमंत्री ने बिंदुवार विषय से अवगत हो कर विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। 

उन्होंने एग्री-स्केट पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया। धमतरी जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री ने पदभार संभालते ही निरंतर किसान हित के कार्यों में लगे हुए जो भी दिक्कतें अन्नदाता किसानों को आ रही है उनकी सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास मोर्चा द्वारा किया जा रहा है, हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी क्कङ्क-्र्रक्क पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था जिसमे समय अवधि को बढ़ाया गया किसान हित हो या जन हित हो या फिर पार्टी संगठन का कार्य हो लगातार किसान मोर्चा इस काम में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, किसान मोर्चा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल शामिल थे।


अन्य पोस्ट