दन्तेवाड़ा

किरंदुल में 5 नक्सलियों का समर्पण
11-Jun-2021 8:45 PM
 किरंदुल में 5 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 जून। दंतेवाड़ा में पुलिस को घर वापस आइए अभियान अंतर्गत अंतर्गत निरंतर सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस थाना किरंदुल में 5 जन मिलिशिया सदस्योंं द्वारा पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि किरंदुल थाने में 5 नक्सलियों वाला द्वारा घर वापसी की गई है।
 इनमें भीमा बारसे (31 वर्ष),  मुकेश मिडिय़ामी (31 वर्ष), हड़मा कर्मा (28), मल्ला मिडियामी (32) और सन्नू मिडियामी (51 )शामिल हंै। उक्त सभी जन मिलिशिया सदस्य किरंदुल थाना अंतर्गत गुमियापाल गांव के निवासी हंै।


अन्य पोस्ट