दन्तेवाड़ा
दीपक कर्मा को श्रद्धांजलि
06-May-2021 8:44 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली/किरंदुल, 6 मई। दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा व दंतेवाड़ा विधायक के पुत्र दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ब्लॉक कंाग्रेस एवं मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक कांग्रेस किरंदुल के अध्यक्ष एके सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। इस कोरोना ने युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता को हमसे छीन लिया। विदित हो कि दीपक कर्मा पिछले दिनो कोरोना से संक्रमित थे। जगदलपुर में इनका इलाज चल रहा था, सुधार नहीं होने के कारण रायपुर एमएमआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। देर रात उनका निधन हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे