दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली समेत 4 ने किया समर्पण
26-Apr-2021 9:17 PM
ईनामी नक्सली समेत  4 ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 26 अप्रैल। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। मलंग एरिया कमेटी अंतर्गत सीएनएन चेतना नाट्य मंडली कमांडर ने घर वापस आइए अभियान अंतर्गत पुलिस थाना किरंदुल में आत्मसमर्पण किया। साथ ही 3 अन्य नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दरभा डिवह्म्जन अंतर्गत बलांगीर एरिया कमेटी के चेतना नाट्य मंडली कमांडर भीमा मरकाम उम्र 27 वर्ष ने किरंदुल थाना में आत्मसमर्पण किया। वह एरोली गांव का निवासी है। उक्त नक्सली विभिन्न वारदातों में भागीदार था। शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।   इसके साथ ही आयतू कुंजाम (34 वर्ष) ने भी आत्मसमर्पण किया। इसी कड़ी में भीमा उर्फ रमेश कुंंजामी (33 वर्ष) ने भी आत्मसमर्पण किया, वहीं देवा भास्कर ने भी आत्मसमर्पण किया। उक्त तीनों ही नक्सली जनमिलिशिया सदस्य के तौर पर सक्रिय थे।


अन्य पोस्ट