दन्तेवाड़ा

पांच पॉजिटिव मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित
05-Apr-2021 8:59 PM
   पांच पॉजिटिव मिले,  कंटेनमेंट जोन घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 अप्रैल। कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। किरन्दुल में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। नगरपालिका परिषद, किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-11 में पांच व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट पाए जाने के बाद नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक-11 किरन्दुल को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है।

एसडीएम बड़ेबचेली प्रकाश भारद्वाज के निर्देशानुसार उक्त चिन्हॉकित क्षेत्र में आम नागरिकों की सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। घर पहॅुच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जावेगी। सभी प्रकार के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस, पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जावेगी।


अन्य पोस्ट