दन्तेवाड़ा

सिविल सेवा परीक्षा तैयारी, दिल्ली में नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 30 तक
28-Nov-2026 9:33 PM
सिविल सेवा परीक्षा तैयारी, दिल्ली में नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 30 तक

दंतेवाड़ा, 28 नवंबर। आदिवासी विकास विभाग द्वारा सीजी -एसीई योजना - 2026 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए नई दिल्ली में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पात्र युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 60 सीटें तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रारंभिक तिथि 06 नवंबर 2026 तथा अंतिम तिथि 30 नवंबर रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित है।

आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु 01 दिसंबर से 04 दिसंबर 2026 तक अवसर दिया जाएगा। चयन हेतु संभावित प्रावीण्य परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्धद्वह्यह्लह्म्द्बड्ढड्डद्य.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट