दन्तेवाड़ा
अर्नब से धान की फसल को नुकसान
10-Nov-2026 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 10 नवम्बर। दंतेवाड़ा में चक्रवात अर्नब की वजह से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले के विभिन्न ग्रामों में धान की खड़ी पकी फसल बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई।
किसानों के मुताबिक धान की फसल पक चुकी थी। इस समय बारिश की आवश्यकता नहीं थी। खड़ी फसल में बारिश की वजह से नमी की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे धान को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत गढ़मिरी में भी धान की फसल को नुकसान पहुंचा। गांव के मंझार पारा में धान की फसल पर बारिश का बुरा असर पड़ा। धान की खड़ी फसल पूरी तरह से जमींदोज हो गई। जिससे किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। इस विषम परिस्थिति में फसल बीमा योजना से राहत मिलने की उम्मीद है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे