दन्तेवाड़ा

दिवाली की धूम, फोड़े पटाखे दीयों से जगमगाए घर-आंगन
10-Nov-2026 9:50 PM
दिवाली की धूम, फोड़े पटाखे  दीयों से जगमगाए घर-आंगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 10 नवंबर। दंतेवाड़ा में दीपावली उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान रविवार को घरों में आकर्षक दीपमाला की गई। वहीं विद्युत चलित झालरों से भी घरों को सजाया गया था।

जिलेवासियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ दीपावली के उत्सव को मनाया गया।  इस अवसर पर बच्चों और युवाओं ने देर रात तक पटाखे फोड़े। जिससे वातावरण धमाकों से गूंज उठा और आकाश रोशनी से सराबोर हो गया।

गोवर्धन और गौ वंश पूजा मंगलवार को गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा की गई। आरती उपरांत उक्त अनुष्ठान संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट