दन्तेवाड़ा

धान कटाई में जुटे किसान
07-Nov-2026 9:41 PM
धान कटाई में जुटे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 7 नवंबर। दंतेवाड़ा जिले में बारिश का दौर समाप्त होते ही किसान धान की कटाई में जुट गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने की वजह से धान की कटाई में एक सप्ताह से अधिक विलंब हो गया था। वहीं धान की फसल को नुकसान भी पहुंचा था। जिससे किसानों को निराशा का सामना करना पड़ा।

विकासखंड कुआकोण्डा के ग्राम पंचायत रेंगानार में किसान खेत में सपरिवार धान की कटाई में व्यस्त हैं। किसान बुधरू तेलामी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि बारिश की वजह से धान कटाई में विलंब हुआ। वहीं धान की बालियों में नमी की मात्रा बढ़ गई, जिससे धान की गुणवत्ता पर असर पड़ा।


अन्य पोस्ट