दन्तेवाड़ा

लक्ष्मी जगार में विधायक हुए शामिल
07-Nov-2026 9:37 PM
लक्ष्मी जगार में विधायक हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 7 नवंबर। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ग्राम समलूर में आयोजित महालक्ष्मी माता जगार के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद लिया।

  बस्तर की यह प्राचीन लोक परंपरा बस्तरवासियों की संस्कृति और आस्था की अमूल्य धरोहर है। जगार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकगाथाओं, कृषि संस्कृति और सामूहिक आस्था का सुंदर संगम है।

इस अवसर पर विधायक ने आयोजन में ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामवासियों का यह समर्पण दर्शाता है कि बस्तर की लोक संस्कृति आज भी अपनी परंपराओं और जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई है। हमारी लोकगाथाएँ, परंपराएँ और संस्कृति ही बस्तर की असली पहचान एवं अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।


अन्य पोस्ट