दन्तेवाड़ा

बस्तर ओलंपिक: विकासखंड स्तरीय स्पर्धाओं का समापन
05-Nov-2026 9:54 PM
बस्तर ओलंपिक: विकासखंड स्तरीय स्पर्धाओं का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 नवंबर। जिले के विकासखंडों में आयोजित बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

विधायक चैतराम अटामी द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी सहित 11 खेल विधाओं में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और सामर्थ्य को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन से सुदूर गांवों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर दंतेवाड़ा का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढऩे का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान मिल रही है। खेलों से युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ेंगे और जिले का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने खिलाडिय़ों को पूरी मेहनत और लगन से आगे बढऩे तथा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट