दन्तेवाड़ा

जाल-आइस बॉक्स किसानों की आय में इजाफा
05-Nov-2026 9:53 PM
जाल-आइस बॉक्स किसानों की आय में इजाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 नवम्बर। जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के मौके पर दंतेवाड़ा में मत्स्य पालक किसानों को अनेक सामग्रियां प्रदान की गई। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

 इस दौरान विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत पॉण्ड लाइनर का मॉडल प्रदर्शित कर इसके उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई। जिले की चार मछुआ सहकारी समितियों को तीन वर्षीय अनुदान योजना के अंतर्गत मत्स्य आखेट के लिए जाल तथा नुकसान से बचाव हेतु  आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

  जिले में मत्स्य पालन को  बढ़ावा देने तथा मत्स्य कृषकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मछलीपालन विभाग द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के वित्तीय सहयोग एवं समितियों की सहायता से गीदम एवं कुआकोण्डा में मत्स्य आहार विक्रय केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं।

उक्त केन्द्रों से मत्स्य किसानों को मछली पालन के लिए आवश्यक आहार विकासखंड स्तर पर मिल सकेगा।


अन्य पोस्ट