दन्तेवाड़ा

राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति, कलाकारों का सम्मान
05-Nov-2026 9:51 PM
राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति, कलाकारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बचेली में लोक कला मंच मया के डोर एवं ज्ञान गंगा मानस मंडली के संयुक्त तत्वावधान में कलाकार मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभावान बच्चों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एनएमडीसी बचेली के सिविल उपमहाप्रबंधक एस.आर. डहरिया रहे। विशिष्ट व अन्य अतिथियों में पालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी, प्रदेश महिला साहू समाज के संयुक्त सचिव बीना साहू, एसकेएमएस सचिव जागेश्वर प्रसाद, छग सांस्कृतिक समिति के पूर्व अध्यक्ष अमृत लाल यदु, आनंद पांडे, समिति के महासचिव महेन्द्र कुमार साहू, पार्षद हरीश शर्मा, धन सिंह नाग, विलासिनी नाग, मया के डोर के संचालक कुशल साहू व रूकमणि साहू, हिरवानी साहु व अन्य की उपस्थिति रही।

स्थानीय कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पारंपरिक संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति को जीवंत किया।

 कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा और खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षणिक किट और खेल सामग्री प्रदान की गई।

वक्ताओं ने बताया कि बचेली के कलाकार पिछले तीन दशकों से अपनी कला के माध्यम से क्षेत्र को पहचान दिला रहे हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है।


अन्य पोस्ट