दन्तेवाड़ा

बस्तर ओलम्पिक: ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
01-Nov-2026 9:51 PM
बस्तर ओलम्पिक: ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

दंतेवाड़ा, 1 नवम्बर। राज्य शासन द्वारा बस्तर संभाग में खेल और खिलाडिय़ों को मंच प्रदान करने बस्तर ओलम्पिक का विशेष आयोजन आरंभ किया गया है। इसी क्रम में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जिले के ग्राम पंचायत बालूद के खेल मैदान में रविवार और सोमवार को बस्तर ओलम्पिक का क्लस्टर स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।

इसी स्पर्धा में क्लस्टर अंतर्गत 25 ग्राम पंचायतों के बच्चे एवं युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस कुल 965 खिलाडिय़ों ने प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा की अध्यक्ष सुनीता भास्कर, सरपंच तथा जिला पंचायत सदस्य तिलेश्वरी नागेश मौजूद थी। इसी कड़ी में साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने बस्तर ओलपिक के आयोजन से खिलाडिय़ों हेतु लाभदायक बताया। खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।

 


अन्य पोस्ट