दन्तेवाड़ा

चक्रवाती तूफान अर्नब से कटी धान की फसल को नुकसान, खड़ी फसल को आंशिक
01-Nov-2026 9:51 PM
चक्रवाती तूफान अर्नब से कटी धान की फसल को नुकसान, खड़ी फसल को आंशिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 1 नवम्बर। दंतेवाड़ा में चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा। जिले के अनेक हिस्सों में रविवार को हल्की बरिश दर्ज की गई।

उल्लेखनीय है कि जिले में धान की फसल परिपक्व हो चुकी है। इसी कड़ी में किसानों द्वारा धान की कटाई तेज हो गई है। किसान अपनी मेहनत का एक-एक दाना एकत्र करने खेतों में जुटे हुए हैं। जिन किसानों ने धान की कटाई शुरू नहीं की थी। वे भी खेतों का रुख कर रहे हैं। जिससे समय से धान की कटाई हो सके।

 खेतों में रखे धान को क्षति

कटेकल्याण विकासखंड के कोरीरास और कुआकोण्डा के श्यामगिरी के किसानों द्वारा खेतों में काटे धान को छोड़ दिया गया है। वहीं बारिश की वजह से धान की कटाई को रोक दिया है। इन खेतों में रखे काटे धान को नुकसान की आशंका है।

खड़ी फसल को आंशिक नुकसान

कुआकोण्डा विकासखंड के गढ़मिरी गांव में भी धान की फसलको नुकसान पहुंचा। इससे किसानों मे निराशा है।

5 फ़ीसदी नुकसान -  उप संचालक

इस संबंध में उपसंचालक पंचायत, कृषि विभाग सूरज पंसारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब से जिले में तेज बारिश नहीं हुई। जिससे धन की फसल को मामूली का नुकसान पहुंचा। जिले में धान की फसल को पांच फ़ीसदी  की क्षति हुई। धान की खड़ी फसल को नुकसान नहीं पहुंचा।

उन्होंने किसानों को आगामी दिनों में बारिश के दृष्टिगत धान की कटाई और रोकने का आग्रह किया है। मौसम साफ होते ही कटाई कार्य को आरंभ कर सकते हैं। इसके फलस्वरुप किसानों को नुकसान नहीं होगा।


अन्य पोस्ट