दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर। कटेकल्याण पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए विगत 6 वर्ष एवं 2 वर्ष से फरार 3 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
शुक्रवार को थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कटेकल्याण के अपराध क्रमांक 18/2020, धारा 307, 120(बी) भादवि, धारा 03, 04, 05 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 38(2), 39(2) विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के स्थायी वारंटी दुल्गो वेट्टी ग्राम परचेली, बण्डीपारा, थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त स्थायी वारंटी वर्ष - 2020 में अपराध घटित होने के पश्चात से विगत 6 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार स्थायी वारंटी विगत शुक्रवार को माननीय विशेष न्यायालय (एनआईए एक्ट), दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।
इसी क्रम में शनिवार को थाना कटेकल्याण पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कटेकल्याण के अपराध - 31/2024, धारा 04, 05 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के दो स्थायी वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार स्थायी वारंटियों में उमेश पोडिय़ाम, रामचंद्र प्रकाश है। दोनों निवासी ग्राम मटेनार, सरपंच पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला दंतेवाड़ा के निवासी हैं।
उक्त दोनों स्थायी वारंटी वर्ष - 2024 में अपराध घटित होने के पश्चात से विगत लगभग 2 वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार दोनों स्थायी वारंटियों को शनिवार को न्यायालय जेएमएफसी, दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया।