दन्तेवाड़ा

चक्रवात अर्नब: तेज हवाएं चली, बारिश जारी
28-Oct-2026 9:58 PM
चक्रवात अर्नब: तेज हवाएं चली, बारिश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार रात्रि के दौरान लगातार बारिश हुई। बारिश के बुधवार दोपहर को थमने से जिलेवासियों को राहत मिली, वहीं शाम 7 बजे से फिर हल्की बारिश शुरु हुई, जो समाचार लिखेजाने रात 8 बजे तक जारी थी।

दंतेवाड़ा में बुधवार को भी तेज हवाएं चली। ठंडी हवाओं ने वातावरण में शीतलहर का आभास कराया। ठंडी हवाओं से नागरिकों को परेशानी हुई। वहीं बारिश थमने की वजह से जनजीवन सामान्य रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात - अर्नब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा में भी प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। इसके अंतर्गत आपदा राहत के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई है। जिससे आपदा के दौरान जन - धन हानि को रोका जा सके।

स्कूल-आंगनबाड़ी की छुट्टी

जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश के दृष्टिगत स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुधवार को भी अवकाश घोषित किया था। इसी क्रम में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को भी बंद रहे।


अन्य पोस्ट