दन्तेवाड़ा
विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
24-Oct-2026 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 अक्टूबर। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने ग्राम पंचायत कोड़ेनार में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास शनिवार को किया।
श्री अटामी ने मुक्तिधाम निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर साफ-सफाई अभियान भी संचालित किया गया। इसके फलस्वरुप स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगे। इसी क्रम में आवागमन की सुविधा सुलभ होगी। ग्राम के विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडा़मी, मीना मंडावी, राजू जायसवाल, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे