दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा की रामबती ने राष्ट्रपति को भेंट की बस्तर - कलाकृति
23-Oct-2026 9:28 PM
दंतेवाड़ा की रामबती ने राष्ट्रपति को भेंट की बस्तर - कलाकृति

दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर। बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में दंतेवाड़ा जिले की बिहान दीदी रामबती पोडिय़ाम दंतेवाड़ा का गौरव बनी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी विकासखंड गीदम के ग्राम झोडिय़ाबाड़म निवासी रामबती पोडिय़ाम ने दंतेवाड़ा की ओर से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को बेल मेटल से निर्मित बस्तर कला की आकर्षक कलाकृति उपहार स्वरूप भेंट की।  रामबती पोडिय़ाम विगत 6 वर्षों में

बिहान योजना से निरंतर जुडक़र आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य कर रही हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से वे छिंद के पत्तों से आकर्षक गुलदस्ते, राखियां, मालाएं और विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण कर रही हैं। अपनी मेहनत, रचनात्मकता और लगन के बल पर उन्होंने पिछले छह वर्षों में इन उत्पादों के विक्रय से लगभग 35 लाख रुपये की आय अर्जित की है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर कला की कलाकृति भेंट किया जाना जिले की पारंपरिक कला और ग्रामीण महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर है। रामबती दीदी की इस उपलब्धि ने स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और पारंपरिक शिल्प के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की संभावनाओं को उजागर किया है। रामबती पोडिय़ाम महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी है।


अन्य पोस्ट