दन्तेवाड़ा

विधायक ने शहीद जवानों के परिजनों का किया सम्मान
22-Oct-2026 9:26 PM
विधायक ने शहीद जवानों के परिजनों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 22 अक्टूबर। दंतेवाड़ा पुलिस लाइन के कारली स्थित 9वीं बटालियन में पुलिस स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया।

राष्ट्र की रक्षा एवं कर्तव्यपालन के सर्वोच्च आदर्शों के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित सलामी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी सम्मिलित हुए और अमर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीर सपूतों का अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा। इन वीरों का बलिदान केवल इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, स्वाभिमान और अखंडता की अमर गाथा है।

इस अवसर पर  विधायक ने शहीद परिवारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके त्याग, धैर्य और अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर  ओजस्वी मंडावी, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, सहित पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवान प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट