दन्तेवाड़ा

सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई
21-Oct-2026 11:24 PM
सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

बचेली, 21 अक्टूबर। बंगाली क्लब बचेली में दुर्गा पूजा के समापन पर पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म श्रद्धा, उल्लास और भावुकता के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था और बंगाली संस्कृति से जुड़ी इस परंपरा के बीच मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी गई। बंगाली परंपरा में सिंदूर खेला का विशेष महत्व है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस रस्म में महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करती हैं। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुखी जीवन और परिवार की मंगलकामना करती हैं।बंगाली क्लब बचेली में सिंदूर खेला के दौरान परंपरा और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। उत्सव की खुशियों के बीच मां दुर्गा की विदाई का क्षण भावुक कर गया। श्रद्धालुओं ने मां से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की तथा अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना के साथ उन्हें विदाई दी।


अन्य पोस्ट