दन्तेवाड़ा

महानवमी पर दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों की कतार
19-Oct-2026 9:49 PM
महानवमी पर दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों की कतार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 अक्टूबर। दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा। देर शाम तक भक्तों द्वारा मां दंतेश्वरी के दर्शन हेतु कतार लगी रही।

उल्लेखनीय है कि दंतेश्वरी दरबार में सोमवार को महानवमी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रात: काल में यज्ञ अनुष्ठान किए गए। इसी क्रम में भक्तों द्वारा पूर्णाहुति दी गई। दोपहर तक उक्त अनुष्ठान पूर्ण किए गए।

महानवमी के अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर में कन्या पूजन किया गया। इसके उपरांत कन्या भोज कराया गया।  इसी क्रम में महा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। भक्तों मैं प्रसाद ग्रहण करने उत्साह नजर आ रहा था।

ज्योति कलश विसर्जित

श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए थे। उक्त ज्योति कलशों का विसर्जन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भागीदारी की।


अन्य पोस्ट