दन्तेवाड़ा

बचेली में होगा 60 फीट के रावण पुतले का दहन
19-Oct-2026 9:49 PM
बचेली में होगा 60 फीट के रावण पुतले का दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 19 अक्टूबर। नगर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति द्वारा 49वें दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय मैदान में रावण का 60 फीट ऊंचा विशाल पुतला खड़ा हो चुका है, जिसका दहन आज शाम किया जाएगा। उत्सव को लेकर मैदान में तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी है।

 कार्यक्रम के अनुसार, शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की मनमोहक झांकी के साथ नगर भ्रमण होगा। इसके बाद रात 8.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, राम-रावण संवाद, रावण पुतला दहन एवं भव्य रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी बचेली परियेाजना प्रमुख श्रीधर कोडाली होंगे। विशिष्ट अतिथियों में टी. शिवा कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) तथा के. लक्ष्मी नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल करेंगे।

इस 49वें दशहरा उत्सव के आयोजक छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, बचेली, जिला दंतेवाड़ा हैं, जबकि एनएमडीसी लिमिटेड, बचेली आयोजन का प्रायोजक है। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को लेकर नगरवासियों में उत्साह है।


अन्य पोस्ट