दन्तेवाड़ा

4 जुआरी पकड़ाए, नगदी जब्त
18-Oct-2026 9:16 PM
4 जुआरी पकड़ाए, नगदी जब्त

दंतेवाड़ा, 18 अक्टूबर। पुलिस ने 4 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से 18,750 नगद, 52 पत्ते ताश, 2 प्लास्टिक चटाई तथा 4 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

थाना बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नेरली के नाला किनारे कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। इस दौरान जुआ खेल रहे 4 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल से सुनील तेलाम, निवासी धुरली, थाना भांसी, शंकर लाल, निवासी मैलावाड़ा तरलापारा, थाना कुआकोंडा, दीपक मंडावी, निवासी किलेपाल, हाल निवासी रेलवे कॉलोनी, बचेली और विनोद लखेरा, निवासी बैंक कॉलोनी, बचेली को हिरासत में लिया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बचेली में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट