दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 17 अक्टूबर। शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर शनिवार सुबह बचेली में बंगाली समाज के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गंगा वरण (जल भरने) का कार्यक्रम किया। सुबह करीब 5 बजे बंगीय सांस्कृतिक समिति से जुड़े महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए पैदल निकले।
लाल किनारी वाली सफेद साडिय़ों में सजी महिलाओं और पारंपरिक पोशाक पहने पुरुषों की सदस्यों ने आयोजन को विशेष सांस्कृतिक रंग दिया। बंगाली समाज में दुर्गा पूजा के दौरान महासप्तमी का विशेष महत्व है।
समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 अक्टूबर को महासप्तमी पूजा और सुबह 11 बजे पुष्पांजलि का आयोजन हुआ। गंगा वरण की यह परंपरा मां दुर्गा की आराधना और बंगाली समाज की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी हुई है। इस आयोजन के साथ बचेली में दुर्गा पूजा का उत्सवी माहौल दिखाई देने लगा है।