दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर। दंतेवाड़ा जिले में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग की पहली जैविक कृषि इनपुट इकाई की शुरुआत की गई है। इस इकाई के माध्यम से एनपीके कंसोर्टिया, ट्राइकोडर्मा, मेटाराइजियम और व्यूवेरिया जैसे जैविक कृषि आदान उपलब्ध कराए जाएंगे, जो मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा फसलों को रोगों एवं कीटों से बचाने में सहायक होते हैं।
उपसंचालक कृषि सूरज पंसारी ने जानकारी दी कि जिले के भैरमबंद स्थित रीपा (क्रश्वक्क्र) केंद्र में जैविक उर्वरकों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा। इससे दंतेवाड़ा जिले के लगभग 29 हजार किसानों को आसानी से जैविक उर्वरक प्राप्त हो सकेंगे। इस पहल से दंतेवाड़ा के अतिरिक्त बीजापुर और सुकमा जिले के किसानों को भी लाभ मिलने की संभावना है, जिससे उन्हें उर्वरकों की कमी से राहत मिल सकेगी।
प्रशासन के अनुसार, इस इकाई के माध्यम से किसानों को पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों अपनाने तथा वैज्ञानिक विधि से जैविक आदानों का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।