दन्तेवाड़ा

नवरात्रि: सप्तमी पर सुंदरकांड
17-Oct-2026 9:07 PM
नवरात्रि: सप्तमी पर सुंदरकांड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राम नकुलनार के महाराणा प्रताप चौक में मां दुर्गा की विधिवत स्थापना की गई है। इस दौरान प्रतिदिन कई आयोजन किए जा रहे हंै।

नवरात्रि की पंचमी तिथि के दौरान महा आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या मे ग्रामीणों द्वारा भागीदारी की गई।

 इसी कड़ी में षष्ठी तिथि के दौरान शुक्रवार को माता का जगराता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कोंडागांव से पहुंची मंडली द्वारा आकर्षक गीतों की प्रस्तुति दी गई। इनमें देवी के भजन भी शामिल थे। जगराता का आनंद लेने सभी वर्गों के लोग पहुंचे थे। इनमें युवक - युवतियां, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल थे। देर रात तक श्रोताओं ने जगराता  का आनंद लिया।

  नवरात्रि की सप्तमी तिथि के मौके पर शनिवार को श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का गायन किया गया। इसके उपरांत आरती संपन्न हुई।

  दुर्गा उत्सव समिति के विकास राठौर ने बताया कि पदयात्रियों को भी पंडाल में जलपान की व्यवस्था कराई जाती है। इसके साथ ही उन्हें उपचार की सुविधा भी दी जाती है। नवरात्रि के नवमी तिथि को पूर्णाहुति यज्ञ किया जाएगा। इसके उपरांत महा भंडारा में महाप्रसाद वितरण होगा।


अन्य पोस्ट