दन्तेवाड़ा

नवरात्रि पर भक्तों की भीड़, ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन
14-Oct-2026 9:39 PM
 नवरात्रि पर भक्तों की भीड़, ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 14 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के दौरान बुधवार को भक्तों का हुजूम उमड़ा। जिससे यातायात व्यवस्था की कमजोरी सामने आई।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा यातायात को सुगम बनाने अनेक उपाय किए गए हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में बाधाएं सामने आ रही हैं। मानस चौक के सामने सडक़ का एक हिस्सा बैरिकेडिंग नहीं किया गया था। जिससे उक्त बिंदु पर पदयात्रा और वाहन एक साथ आवाजाही कर रहे थे। जिससे पदयात्रियों को जोखिम बना हुआ था। इससे हादसे की आशंका बनी हुई थी।

पदयात्रियों के रेला के दौरान महेंद्र कर्मा चौक पर ट्रैफिक जाम के हालात नजऱ आ रहे थे। हाई स्कूल रोड से आवागमन करने वाले वाहनों को समस्या हो रही थी।  प्रतिवर्ष इसी जगह पर वाहनों का जाम लगता है। जिससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


अन्य पोस्ट