दन्तेवाड़ा

शारदीय नवरात्रि: प्रशासन की पुख्ता तैयारी
10-Oct-2026 10:25 PM
शारदीय नवरात्रि: प्रशासन की  पुख्ता तैयारी

दंतेवाड़ा, 10 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व को सफल बनाने विशेष तैयारी की गई है। जिससे अपनी आराध्य देवी के दर्शन हेतु पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा मिल सके।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह द्वारा नवरात्रि पर्व के संबंध में मीडिया को बिंदुवार जानकारी दी गई। कलेक्टर नें बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर प्रशासन की तैयारियां संपूर्ण है। श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।

इस नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त कदम उठाया गया है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक नें बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान वाहनों हेतु पृथक् - पृथक् पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इसके अंतर्गत तीन स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। इनमें इनमें अग्रवाल मार्ट के सामनें, देवभोग होटल के समीप और तेंदूपत्ता गोदाम शामिल है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग के पृथक इंतजाम किए गए हैं। वहीं बड़े यात्री वाहनों हेतु पार्किंग का पृथक व्यवस्था की गई है।

एसपी ने बताया कि इस नवरात्रि के दौरान सुरक्षा की कड़ी तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में कैमरे लगाए गए हैं। जिससे किसी प्रकार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

भारी वाहनों पर सोमवार से प्रतिबंध इस पर्व के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर पर सोमवार से प्रतिबंध लगाया गया है। नवमी तिथि तक भारी और यात्री वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त कदम उठाया गया है। वहीं शहर के मध्य दो पहिया और चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।


अन्य पोस्ट