दन्तेवाड़ा

दिव्यांगों को श्रवण यंत्र-छड़ी
05-Oct-2026 10:37 PM
दिव्यांगों को श्रवण यंत्र-छड़ी

दंतेवाड़ा, 5 अक्टूबर। समाज कल्याण विभाग द्वारा बड़े तुमनार में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

शिविर के दौरान विधायक चैतराम अटामी के कर-कमलों से दो दिव्यांग हितग्राहियों को एक-एक श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।

शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन योजना, यूडीआईडी प्रमाण-पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट