दन्तेवाड़ा

8 किमी चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम
03-Oct-2026 9:00 PM
8 किमी चलकर बेंगपाल पहुंची स्वास्थ्य टीम

शिविर में 100 ग्रामीणों का उपचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 3 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या कराने विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य अमले द्वारा  बैलाडीला के अंतिम छोर पर बसे दुर्गम ग्राम बेंगपाल तक पहुंचने के लिए करीब 8 किलोमीटर का पैदल यात्रा की। गांव में पहुंचने के बाद पेड़ की छांव के नीचे ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों के लिए चलित अस्पताल लगाया गया।

मौके पर गांव के 106 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में प्रत्येक ग्रामीण की मलेरिया जांच की गई। वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। महिलाओं का गर्भवती पंजीयन तथा बच्चों का  टीकाकरण भी किया गया।

शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से संबंधित कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।


अन्य पोस्ट