दन्तेवाड़ा

साप्ताहिक बाजार में हमला, आरोपी बंदी
02-Oct-2026 9:46 AM
साप्ताहिक बाजार में हमला, आरोपी बंदी

दंतेवाड़ा,1 अक्टूबर। दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में हुई चाकूबाजी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार बुधवार को बोलेरो चालक बाबूलाल कडिय़ाम साप्ताहिक बाजार में अपनी गाड़ी खड़ी कर परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी भगत नेताम ने पीछे से आकर उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दंतेवाड़ा में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दंतेवाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद से पतासाजी शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी भगत राम नेताम निवासी बड़ेपारा बिंजाम (थाना फरसपाल) को हिरासत में ले लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट