दन्तेवाड़ा
भारी बारिश, वृद्धा की मौत
28-Sep-2026 10:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा 28 सितंबर। दंतेवाड़ा में विगत गुरुवार और शुक्रवार को मूसलाधर बारिश हुई। जिससे जन - धन को नुकसान पहुंचा।
इस संबंध में कलेक्टर दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव ने जानकारी में बताया कि भारी बारिश से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आंशिक नुकसान पहुंचा। कटेकल्याण इलाके में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, वहीं 9 मकानों को पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा। वही इसके साथ इसके साथ ही 16 आवास आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन निर्बाध रूप से जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे