दन्तेवाड़ा

आवारा कुत्ते ने युवक को काटा
28-Sep-2026 10:35 PM
 आवारा कुत्ते ने युवक को काटा

बचेली, 28 सितंबर। बड़े बचेली नगर में सोमवार को वार्ड क्रमांक 3 में एक आवारा कुत्ते ने एक युवक को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में युवक लहूलुहान हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

 स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने नगर पालिका से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ पीटीएम कृष्णाराव ने बताया कि पिछले दिनों सुभाषनगर क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों के काटने की जानकारी सामने आई थी, जिस पर पालिका द्वारा कार्रवाई की गई थी। वार्ड क्रमांक 3 में सामने आई इस घटना की जानकारी के बाद यहां भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट