दन्तेवाड़ा
भारी बारिश के बीच गणपति को दी विदाई
26-Sep-2026 10:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 26 सितंबर। बचेली नगर में शुक्रवार को हो रही तेज बारिश के बीच गणपति बप्पा की विदाई का उत्साह श्रद्धालुओं में देखने को मिला। तेज बारिश भी भक्तों की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर सकी।
गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालु रेनकोट और छाते लेकर नाचते-गाते नजर आए। बारिश की बूंदों के बीच डीजे की धुन और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए बप्पा को अंतिम विदाई देने के लिए शामिल हुए।
बारिश और खराब मौसम के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे