दन्तेवाड़ा

बारिश के बीच गणपति प्रतिमा विसर्जित
26-Sep-2026 10:18 PM
बारिश के बीच गणपति प्रतिमा विसर्जित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 सितम्बर। दंतेवाड़ा में गणेश उत्सव समितियों द्वारा बृहस्पतिवार से विघ्नहर्ता की विदाई आरंभ की गई। नवयुवक गणेश उत्सव समिति, नकुलनार द्वारा विदाई समारोह हेतु आकर्षक झांकी सजाई गई। गणपति को विशेष वाहन पर विराजमान कराया गया। भगवान के वाहन को फूलों से सुसज्जित कराया गया।  संगीत की धुन पर झांकी आरंभ हुई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

  इसी क्रम में संगीत की धुन पर युवा बरसते पानी में थिरके। युवाओं द्वारा रंग - गुलाल उड़ा कर अपनी खुशी का इजहार किया गया। विभिन्न समितियों द्वारा देर शाम तक लम्बोदर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया  की गूंज शाम तक गूंजती रही। मूसलाधार वर्षा भी युवाओं के जोश को कम न कर  सकी।

गणेश उत्सव समितियों द्वारा शुक्रवार को विसर्जन भी का दौर चला। आतिशबाजी की झड़ी के बीच गणपति की झांकी घुमाई गई। संगीत की लहरों के साथ गणपति को विदाई दी गई।


अन्य पोस्ट