दन्तेवाड़ा

तेज बारिश, शनिवार को स्कूलों में अवकाश
25-Sep-2026 9:44 PM
तेज बारिश, शनिवार को स्कूलों में अवकाश

बचेली, 25 सितंबर। नगर में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में सडक़  पर पानी बह रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 बचेली में बारिश के चलते बाजार और सडक़ों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आ रही है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार बारिश और छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार 26 सितंबर  शनिवार को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए लिया गया है। वहीं, 26 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं की तिथि की जानकारी अलग से दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट