दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 सितंबर। दंतेवाड़ा जिले में 38 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है। इसके फलस्वरुप सामान्य जन-जीवन जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया था।
उल्लेखनीय है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बुधवार से बना हुआ है, जो बृहस्पतिवार को अधिक शक्तिशाली हो गया। जिससे दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बृहस्पतिवार को अनवरत् तेज वर्षा दर्ज की गई। बारिश की वजह से सामान्य जन - जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। शासकीय कार्यालय सूने रहे। नागरिक अपने कार्यों के संपादन हेतु शासकीय कार्यालयों में नहीं पहुंचे। जिससे कार्यालय में वीरानी छाई रही। नागरिक अपने घरों में दुबके रहे।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्र मोहनसिंह ने ‘छत्तीसगढ़’ को जानकारी में बताया कि जिले में भारी बारिश जारी है। बारिश की वजह से जन अथवा धन हानि की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन बारिश के हालात पर नजर जमाये हुए हैं। जिससे किसी भी अपनी घटना को रोका जा सके।