दन्तेवाड़ा

हाईटेक कॉलोनी में बर्फीली गुफा की थीम पर सजाया गणेश मंडप
24-Sep-2026 3:55 PM
हाईटेक कॉलोनी में बर्फीली गुफा की थीम पर सजाया गणेश मंडप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 24 सितंबर। गणेश उत्सव के अवसर पर बचेली की हाईटेक कॉलोनी में बर्फीली गुफा की थीम पर गणेश मंडप तैयार किया गया है।

मंडप के आंतरिक हिस्से को गुफानुमा स्वरूप दिया गया है, जिसमें हिमखंडों जैसी आकृतियां, कृत्रिम चट्टानें और नीली-बैंगनी रोशनी का उपयोग किया गया है। इसके मध्य में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजकों द्वारा मंडप के सामने पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्था की गई है। इस वर्ष का यह थीम आधारित मंडप स्थानीय नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


अन्य पोस्ट