दन्तेवाड़ा
नाबालिग से रेप, एक बंदी
13-Sep-2026 10:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 13 सितंबर। नाबालिग पीडि़ता के साथ रेप और धमकी देने के मामले में दंतेवाड़ा महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीडि़ता अपनी एक परिचित महिला के साथ उसके मायके गई हुई थी। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग को आरोपी सोमारू उर्फ समरू मरकाम अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया तथा किसी को बताने पर धमकी दी।
पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना दंतेवाड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। तत्पश्चात उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे